फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accusation of misappropriating 2.5 lakh in exchange for dropping a name from a case.

Hapur News: मुकदमे से नाम निकालने की एवज में ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Accusation of misappropriating 2.5 lakh in exchange for dropping a name from a case.
हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मपुर खुड़लिया निवासी एक युवक ने एक मुकदमे से तीन लोगों के नाम निकलवाने की एवज में उससे एक दरोगा समेत दो व्यक्तियों पर ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने स्थानीय पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

युवक ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके परिवार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट से उसका, उसके पिता व भाई का नाम निकलवाने के लिए उसकी बात विवेचक दरोगा से ढाई लाख रुपये में हुई। इसके बाद उसने दरोगा व उसके साथ आए एक व्यक्ति को ढाई लाख रुपये दे दिए। विवेचक ने उनके नाम न निकालकर उल्टा रिपोर्ट में उनका चालान कर दिया। कई बार तकादा करने के बाद भी आरोपी ने उसके रुपये वापस नहीं किए। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने स्थानीय पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed