फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accusation of encroaching on land by breaking the field boundary; threats issued while brandishing a handgun.

Hapur News: खेत की डोल तोड़कर जमीन पर कब्जे का आरोप, तमंचा दिखाकर धमकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accusation of encroaching on land by breaking the field boundary; threats issued while brandishing a handgun.
गढ़मुक्तेश्वर। लडपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर कृषि भूमि की डोल तोड़ने का आरोप लगाया है। उसने खेत को अपने चक में मिलाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित सेविन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया। उनके परिवार की खसरा संख्या 123 में करीब ढाई बीघा कृषि भूमि है। सेविन का आरोप है कि 15 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे गांव के दो लोगों ने खेत की डोल तोड़ दी। उन्होंने जमीन को अपने चक में मिला लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने होमगार्ड होने का रौब दिखाते हुए जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। शाम को रास्ते में मिलने पर सेविन ने डोल तोड़ने का कारण पूछा। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोबारा डोल लगाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर उसकी तरफ तान दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने शोर मचाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उसने परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस उपाधीक्षक राहुल यादव ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed