फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   According curriculum public schools would IQ

आईक्यू के मुताबिक होगा सरकारी स्कूलों में पाठ्यक्रम

Wed, 14 Dec 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 14 Dec 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
According curriculum public schools would IQ
परिषदीय विद्यालय - फोटो : Demo Pic

जल्द ही परिषदीय स्कूलों में बच्चों की आईक्यू के मुताबिक पाठ्यक्रम लागू होगा। शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रदेश सरकार ने स्टेट लेवल अचीवमेंट सर्वे शुरू करा दिया है। हापुड़ के करीब 6800 बच्चों का टेस्ट लिया गया है।

विज्ञापन


टेस्ट कॉपियां मूल्यांकन के लिए एससीईआरटी को जाएंगी। रिजल्ट के मुताबिक पाठ्यक्रम तय होगा परिषदीय स्कूल हो, मान्यता प्राप्त विद्यालय या फिर मदरसे, बच्चों का शैक्षिक स्तर लगातार गिरता चला जा रहा है।
विज्ञापन


तमाम प्रयासों के बावजूद इन विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधर नहीं रहा है। आलम यह है कि बच्चे आसान से आसान पाठ्यक्रम भी नहीं पढ़ नहीं पा रहे हैं, क्योंकि मौजूदा पाठ्यक्रम में उनकी रुचि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से उबरने के लिए सरकार ने स्टेट लेवल एचीवमेंट सर्वे शुरू कराया है।

इस सर्वे का जिम्मा शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी को दिया गया था। परिषद ने यह काम जिला स्तर पर सभी डायट को सौंपा है। सर्वे में जिले के 4 ब्लॉक से करीब 6800 बच्चों का टेस्ट लिया गया है।

बता दें कि टेस्ट प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए डायट के प्रशिक्षु शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए टेस्ट की कॉपियां मूल्यांकन के लिए एससीईआरटी को भेज दी गई हैं। अब वहां से जो परिणाम निकलेगा उसके मुताबिक सरकार कक्षा एक से आठ तक का पाठ्यक्रम निर्धारित करेगी।



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्टेट लेवल अचीवमेंट सर्वे कराया गया है। सरकार की यह बड़ी योजना है, इससे बच्चों का भी शैक्षिक स्तर पता चलेगा। इसी के आधार पर पाठ्यक्रम का निर्धारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed