{"_id":"58a46f284f1c1b4917d845e8","slug":"aadhar-card-link-up-for-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से आधार लिंकअप कराने के लिए बैंककर्मी ग्राहकों पर देंगे जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से आधार लिंकअप कराने के लिए बैंककर्मी ग्राहकों पर देंगे जोर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले कुछ दिनों में बैंककर्मी खातों से आधार को लिंकअप कराने के लिए ग्राहकों पर जोर देने वाले हैं, क्योंकि खुद बैंक कर्मियों पर वित्त मंत्रालय ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। 28 फरवरी तक इस कार्य को 100 फीसदी पूरा किया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सरकार की मंशा है कि विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदान व अन्य लाभ सीधे खातों में ट्रांसफर हों, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। यह तभी संभव है जब खाते आधार से लिंक होंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।
विज्ञापन
जिले के 50 फीसदी से अधिक खातों को अब भी आधार से लिंक नहीं किया जा सका है। मोबाइल सिम, नए खाते खोलने, गैस कनेक्शन जैसे कामों के लिए सरकार ने आधार की अनिवार्यता बढ़ा दी है। ताकि खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) हो सके।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। खातों को आधार से जोड़ने की गति काफी धीमी है, जिसके चलते वित्त मंत्रालय ने अब बैंक कर्मियों को 28 फरवरी तक सभी खातों से आधार लिंक करने के निर्देश दिए हैं।
अग्रणी जिला प्रबंधक एपी चतुर्वेद्वी ने बताया कि जिले में करीब 29 बैंकों की 141 शाखाएं हैं। इनमें 7 लाख से ज्यादा खाते हैं। पिछले एक साल में आधे से भी कम खातों को आधार से लिंक किया जा सका है।
बैंक अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य आसान नहीं है, इस कार्य में और वक्त लग सकता है। नए खाते भले ही आधार से लिंक किए जा रहे हैं, मगर वर्षों पुराने अकाउंट को लेकर समस्या आ रही है। खाताधारकों से कई बार कहने के बावजूद वह आनाकानी कर रहे हैं।