फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A youth was attacked in a horse riding incident, report filed

Hapur News: घुड़चढ़ी में युवक जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked in a horse riding incident, report filed
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना निवासी मिंटू ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में उनकी रिश्तेदारी है। 14 दिसंबर को वह परिवार के लोगों के साथ गांव पसवाड़ा में भात देने के लिए गए थे। जिसके बाद घुड़चढ़ी होने लगी। पीडि़त का कहना है कि घुड़चढ़ी के दौरान होली चौक पर पसवाड़ा निवासी अनुज, आकाश, हितैष, विपिन, जतिन, शिवा ने रंजिशन उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने लोहे के पंच, धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। हंगामा होने पर परिवार के लोगों और ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। जहां काफी समय तक उनका उपचार चला। पीडि़त ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191(2), 115(2), 352, 351(2), 351(3) में बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed