{"_id":"6a24515bba63929ca201ad9f","slug":"a-youth-from-a-different-community-was-attacked-with-knives-over-a-minor-altercation-his-condition-is-critical-hapur-news-c-135-1-hpr1001-142658-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: मामूली कहासुनी पर दूसरे समुदाय के युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: मामूली कहासुनी पर दूसरे समुदाय के युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
Sat, 06 Jun 2026 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:26 PM IST
सार
हापुड़ में सिंभावली के गांव बक्सर में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घायल को मेरठ रेफर किया गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
थाने पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी युवक को मामूली विवाद में गैर संप्रदाय के कुछ युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल युवक को मेरठ में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
दो नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को गाजियाबाद के खोड़ा जैसी बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष पनप रहा है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गांव बक्सर निवासी गुरजीत शर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात उनका छोटा भाई दीपांशु शर्मा उर्फ पाशु किसी काम से हाईवे की तरफ गया था। जहां से घर लौटने के दौरान रास्ते में खड़े गांव के ही रहने वाले अरमान, फैजान और उनके साथियों से पाशु का विवाद हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवकों ने उनके भाई की पिटाई करते हुए उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दीपांशु आरोपियों से बचकर पास में ही स्थित एक दुकान पर पहुंचा लेकिन पीछा करते हुए आरोपी वहां भी पहुंच गए। दुकान पर भी आरोपियों ने उनके भाई पर हमला किया। आरोपियों के हमले से वह बेहोश हो गया। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दीपांशु को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उनके भाई का उपचार चल रहा है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
थाने का घेराव कर की कार्रवाई की मांग
पीड़ित पक्ष के साथ ही दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार की शाम थाने पहुंचकर घेराव किया। परिजनों ने सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक आपराधिक प्रवृति के हैं। वह उन्हें और अन्य परिजनों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बड़ी बात है कि खोड़ा जैसी घटना का हवाला देकर मामले की पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं। जिससे मामला गंभीर हो गया है। इस मामले में रविवार को बड़ा हंगामा हो सकता है। फिलहाल आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

तहरीर के आधार पर अरमान, फैजान और उनके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। - स्तुति सिंह, सीओ