{"_id":"69b6e8e13d0c6e168803026e","slug":"a-young-woman-was-attacked-for-protesting-against-the-demolition-of-a-wall-her-house-was-vandalized-hapur-news-c-306-1-gha1004-120862-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दीवार तोड़ने के विरोध पर युवती पर हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दीवार तोड़ने के विरोध पर युवती पर हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर युवकों ने युवती पर हमला करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ितों के अनुसार 11 मार्च की सुबह को कुछ लोग उनके खेत पर पहुंच गए। वहां बनी दीवार को बेलचा, फावड़ा और सरिया आदि से तोड़ने लगे। इस दौरान परिवार की एक युवती ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर छेड़छाड़ करते हुए युवती के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
घटना के दौरान घर की महिला ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। घायल युवती को उपचार के लिए ले जाया गया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह पहली घटना की शिकायत करने थाने पहुंचे थे, उसी दौरान आरोपियों ने दोबारा उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों और सरियों से तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
इस दौरान घर के दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे, मोटरसाइकिल और लोन पर लगाए गए सोलर प्लेट को भी नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना से उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।