फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A young man who came to resolve a dispute between brother-in-law and sister-in-law was beaten to death

Hapur News: देवर भाभी का विवाद सुलझाने पहुंचे युवक की पीटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to resolve a dispute between brother-in-law and sister-in-law was beaten to death
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में देवर-भाभी का विवाद सुलझाने पहुंचे जिला गौतमबुद्ध नगर थाना दनकौर के नवादा निवासी प्रवीन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के दोस्त अपने चचेरे भाई के साथ किसी तरह जान बचाकर भागे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर के जुनेदपुर के राहुल नागर ने बताया कि उसकी बहन पिंकी की शादी थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा के सोनू के साथ हुई थी। सोनू फौज में है, वर्तमान में वह पंजाब में तैनात है। काफी समय से बहन पति व बच्चों के साथ गाजियाबाद में रह रही है।
विज्ञापन

होली के त्योहार के चलते 13 मार्च को बहन अपने बच्चों के साथ ससुराल गई थी। ससुराल में होली की शाम करीब पांच बजे देवर ने बहन के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट की जानकारी बहन ने काल कर भाई को दी। बहन ने उसे ससुराल आने के लिए कहा। इस पर पीड़ित अपने चचेरे भाई अंकित और दोस्त गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर के नवादा के प्रवीन के साथ कार में सवार होकर शाम करीब सात बजे बहन की ससुराल पहुंचा। उसने देखा कि अंकित उसकी बहन को डंडों से पीट रहा था। बहन के सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर तीनों ने बहन को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच गांव काठीखेड़ा का बिजेंद्र, मोहित और विपिन भी वहां आ गए। उक्त आरोपितों ने लाठी-डंडों से पीड़ित, उसके चचेरे भाई व दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। लोगों को हावी देखकर पीड़ित व उसका चचेरा भाई वहां से जान बचाकर भाग निकले। उनके पीछे प्रवीन भी किसी तरह चंगुल से बचकर भाग निकला।
अंकित, बिजेंद्र, मोहित और विपिन ने मिलकर प्रवीन को दबोच लिया। प्रवीन को दबोचने के बाद आरोपितों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपित उसे तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई।

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर पर प्रवीन की हत्या के मामले में गांव काठीखेड़ा के अंकित, बिजेंद्र, मोहित और विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस व एसओजी की दो टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed