{"_id":"69d02b2c3e0b034a0102b0b1","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-tractor-and-a-case-was-filed-after-a-month-and-a-half-hapur-news-c-30-gbd1036-855634-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, डेढ़ माह बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, डेढ़ माह बाद केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान करीब एक माह बाद युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नंगला फिरोज मोहनपुर गांव निवासी राजाराम के मुताबिक 17 फरवरी को वह अपने भाई नितिन कुमार के साथ मेरठ रोड स्थित भट्ठा नंबर-पांच मार्ग से पैदल घर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे रामनगर बालाजी मंदिर के पास से पीछे से आए ट्रैक्टर ने नितिन को टक्कर मार दी। इस दौरान नितिन ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान नितिन की मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि पीड़ित राजाराम की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।