फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A special Lok Adalat will be held at the Hapur district courts from August 21 to 23.

Hapur News: 21 से 23 अगस्त तक हापुड़ कचहरी में लगेगी विशेष लोक अदालत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A special Lok Adalat will be held at the Hapur district courts from August 21 to 23.
हापुड़। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर समाधान समारोह-2026 के अंतर्गत 21 से 23 अगस्त तक हापुड़ कचहरी में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तर पर व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित समझौता योग्य मामलों के पक्षकारों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है और प्री लोक अदालत सुलह बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से कराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पक्षकारों को आवश्यक विधिक सहायता, परामर्श व मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समझौते के योग्य मामलों में पक्षकार बिना अनावश्यक विलंब के सहमति बनाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर सकें। उन्होंने जिले के सभी सरकारी विभागों, अधिवक्ताओं व पक्षकारों से उनका कोई मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है और उसमें समझौते की संभावना है तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ से संपर्क कर इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed