फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A reward of Rs 50,000 each has been announced on the five accused.

Hapur News: पांच आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 50,000 each has been announced on the five accused.
हापुड़। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जिला हापुड़ के विभिन्न थानों से दहेज हत्या, डकैती व गैंगस्टर एक्ट आदि मामलों में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डीआईजी ने डकैती के मामले में फरार चले रहे इस्तेकार उर्फ इस्तकार निवासी गांव सुल्तानपुर थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा हालपता मोहल्ला मौलाना आजाद कॉलोनी बेहटा हाजीपुर जिला गाजियाबाद व रोहित निवासी मोहल्ला विकासनगर थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर, दहेज हत्या में फरार चल रहे जीशान निवासी मोहल्ला मीरा की रेती कुरैशियान गढ़मुक्तेश्वर, गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे नईम निवासी बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी, कोटला मेवातियान हापुड़ नगर हालपता नई बस्ती ओखला दक्षिण पूर्व दिल्ली व बल्लू निवासी कस्बा गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। डीआईजी ने आमजन से अपील करते हुए बताया कि आरोपियों की जानकारी मिलने व दिखाई देने पर लोग इसकी तत्काल सूचना निकटतम थाना व पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वालों का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed