{"_id":"690a46a9f8655ca2c00f0fc4","slug":"a-report-has-been-filed-against-four-people-including-a-father-and-son-in-the-suicide-case-of-a-utensils-trader-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132378-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बर्तन व्यापारी की आत्महत्या मामले में पिता पुत्र समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बर्तन व्यापारी की आत्महत्या मामले में पिता पुत्र समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसेरठ बाजार निवासी बर्तन व्यापारी वेद प्रकाश अग्रवाल (75) की आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बर्तन व्यापारी के पुत्र ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों पर प्रॉपर्टी विवाद में उनके पिता का मानसिक उत्पीड़न करने व उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला कसेरठ बाजार निवासी अंकुर अग्रवाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका और उनके पिता वेदप्रकाश अग्रवाल का पिछले काफी समय से मोहल्ला श्रीनगर निवासी केके अग्रवाल, उनके पुत्र अंकुर अग्रवाल, उनके भाई रजनीश अग्रवाल व सुशील अग्रवाल से प्रॉपर्टी व रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा है। आरोपी आए दिन उनके दुकान व घर पर आकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे।
आरोपियों ने उनपर और उनके पिता के साथ उनकी पत्नी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। एक नवंबर की रात करीब आठ बजे उनके पिता खाना खाकर अपने कमरे में चले गए। दो नवंबर की सुबह उनकी पत्नी चाय कमरे देने पहुंची तो उनके पिता का शरीर अकड़ा हुआ और जमीन पर उल्टी पड़ी थी। उन्होंने चिकित्सक को घर बुलाया तो उन्होंने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। उन्हें पिता के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उनके पिता ने चारों आरोपियों को अपनी आत्महत्या का दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर केके अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल व सुशील अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।