{"_id":"683de611f738cbc6350f0991","slug":"a-report-has-been-filed-against-12-people-including-a-district-panchayat-member-hapur-news-c-306-1-gha1001-115128-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिला पंचायत सदस्य समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिला पंचायत सदस्य समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी जिला पंचायत सदस्य समेत 12 लोगों पर पुलिस ने छेड़छाड़, गाड़ी से टक्कर मारने और गाली गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उनके पति के साथ जिला पंचायत सदस्य ने अभद्रता की थी। इसको लेकर वह लोग कोतवाली में शिकायत कर घर लौट रहे थे। तभी जिला पंचायत सदस्य समेत कुल 12 लोगों ने उसके पति को बाइक से टक्कर मार दी। जिससे उसके पति का पैर टूट गया। पीड़िता ने बताया कि उसके आरोपी उनके घर में घुस गए और उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के चार सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।