फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A grand Deepdan ceremony will be held today at the Kartik Purnima fair

Kartik Purnima: दीपदान से आज जगमगाएंगे घाट, उमड़ेगा जनसैलाब; मेले में 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डाला पड़ाव

Tue, 04 Nov 2025 12:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Nov 2025 12:01 AM IST
सार

प्राचीन गंगा मंदिर के पुरोहित संतोष कौशिक ने बताया कि इस बार पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। इसकी पूर्व संध्या (कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की शाम) को दीपदान किया जाता है। इसलिए आज संध्याकाल में दीपदान किया जाएगा।

विज्ञापन
A grand Deepdan ceremony will be held today at the Kartik Purnima fair
कार्तिक पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा मेले में आज दीपदान का भव्य आयोजन होगा। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के बाद दीपदान करेंगे। ब्रजघाट और खादर के इस मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मेलाधिकारी के अनुसार सोमवार शाम तक दोनों मेलों में 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए थे। पुलिस और प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

प्राचीन गंगा मंदिर के पुरोहित संतोष कौशिक ने बताया कि इस बार पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। इसकी पूर्व संध्या (कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की शाम) को दीपदान किया जाता है। इसलिए आज संध्याकाल में दीपदान किया जाएगा। गढ़मुक्तेश्वर मेले के साथ ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ पर भी गंगा घाटों पर दीपदान के लिए लोगों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेलाधिकारी श्रीराम यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक ब्रजघाट और खादर के मेले में लगभग 25 लाख श्रद्धालु पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यास्त के समय होता है दीपदान
धार्मिक अनुष्ठान के लिए सूर्यास्त के समय वह श्रद्धालु आएंगे, जिनके परिवार के सदस्य उनके बीच अब नहीं रहे। दीपदान उन्हीं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए संबंधित परिवार के लोग करते हैं। ऐसे में उनकी आंखें भी भर आती हैं। इस परंपरा को निभाते वक्त गंगा घाट ऐसे प्रतीत होते हैं, जैसे आकाश के तारे धरती पर उतर आए हों। मान्यता है कि द्वापर युग में कुरुक्षेत्र के मैदान में कौरव सेना व पांडवों के कुटुंब संबंधियों के शव पड़े थे। भगवान श्रीकृष्ण ने उन सभी दिवंगत आत्माओं की शांति का मार्ग पांडवों को बताया था। तब पांडवों ने भगवान कृष्ण के साथ गंगा तट पर पहुंच कर दीपदान किया था। उस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की पूर्व संध्या थी।

विज्ञापन

ब्रजघाट में भी जुटेगी भीड़
मेला में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज रहे हैं। श्रद्धालु गंगा स्नान कर भजन कीर्तन कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम कर लिए हैं। हाईवे पर जाम न लगे इस पर विशेष ध्यान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed