{"_id":"69ee3f5554e23e7eb3024c37","slug":"a-fire-in-a-sugarcane-field-destroyed-one-bigha-of-crop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-140527-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गन्ने के खेत में आग लगने से एक बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गन्ने के खेत में आग लगने से एक बीघा फसल जली
विज्ञापन
गांव चितौली रोड पर सड़क के किनारे ईख के खेत में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव चितौली में रविवार की दोपहर रोड के किनारे ईख के खेत में अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से एक बीघा ईख की फसल जल गई।
चितौली गांव में दोपहर करीब डेढ़ बजे पुष्पेंद्र और भूपेंद्र सिंह की तीन तीन बीघा गन्ने की खेती थी। इसमें से एक बीघे में गन्ना खड़ा था। आग लगने की सूचना मिलते ही निजामपुर बाईपास स्थित दमकल स्टेशन से टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई।
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पर जाकर देखा तो रोड के किनारे ईख के खेत में आग लग रही थी, इसके चलते आसपास के खेतों में भी आग फैलने का खतरा बना हुआ था। दमकल विभाग की टीम ने आग को पूरी तरह से काबू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। संवाद