फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A dispute over playing cricket led to a fight between two sides, with allegations of firing also taking place.

Hapur News: क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का भी आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
A dispute over playing cricket led to a fight between two sides, with allegations of firing also taking place.
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी में रविवार की शाम क्रिकेट खेलने के विवाद में युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक पक्ष ने दूसरे पर तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। अठसैनी निवासी रिहान गांव के ही रहने वाले नसीम व अन्य युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी और गाली-गलौज होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। घटना में रिहान, उसका भाई सलीम और उमर और दूसरे पक्ष से नसीम और कैफ और उनके पिता अनीस घायल हो गए। वहीं, रिहान पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर तमंचे से फायरिंग भी की।
विज्ञापन

जिससे वह और उसके परिजन बाल-बाल बचे हैं। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। फायरिंग की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed