फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A couple was brutally beaten up after entering their house; a case has been registered against four people

Hapur News: घर में घुसकर दंपती को बेरहमी से पीटा, चार के खिलाफ केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A couple was brutally beaten up after entering their house; a case has been registered against four people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। गांव ततारपुर में युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में घुसकर दंपती की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव ततारपुर निवासी इरफान ने बताया कि उसकी बहन को गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल निवासी शहरयाब ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। परिवार के लोगों ने समाज में बदनामी होने के डर से इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। समाज के लोगों ने दोनाें पक्षों से बात कर इस मामले को रफादफा कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने अपनी बहन को अपनी बड़ी बहन दिलरुबा और बहनोई मोहसिन के घर मोहल्ला आशियाना कॉलोनी में भेज दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि 31 अक्तूबर की आरोपी शहरयाब अपने दोस्तों उजैफ, कैफ, अबूजर के साथ गांव ततारपुर में बहन और बहनोई के घर पहुंच गए। जहां पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी बहन की तलाश की। इसका विरोध करने पर दंपती के साथ चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed