{"_id":"112-41755","slug":"Hapur-41755-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"वझीलपुर गन्ना क्रय केंद्र पर 5 दिन से तौल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वझीलपुर गन्ना क्रय केंद्र पर 5 दिन से तौल बंद
Hapur
Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। गांव वझीलपुर के क्रय केंद्र पर कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पांच दिन से गन्ना नहीं उठा है। इसके चलते तौल बंद है और किसान भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द गन्ना उठान नहीं किए जाने पर सोमवार को मिल प्रबंधक के घेराव की चेतावनी दी है।
गांव निवासी ज्ञानेंद्र त्यागी, राजकुमार त्यागी, शिवकुमार, सत्यपाल, महेंद्र सिंह, रोहताश ने बताया कि गांव में ब्रजनाथपुर शुगर मिल का क्रय केंद्र लगा है। पांच दिन से केंद्र पर गन्ना उठान बंद है। इसके चलते गन्ना तौल के लिए किसान भटक रहे हैं। गेहूं बुआई का समय होने के चलते खेत खाली करने में परेशानी हो रही है। किसानों ने इस संबंध में मिल प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। तौल कर्मचारी रुपेश कुमार ने बताया कि मजदूरों की कमी के कारण गन्ने का उठान नहीं हो पा रहा है। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। मिल के अधिकारियों से बात कर गन्ने की खरीद की व्यवस्था कराई जाएगी।
-नमृता कश्यप, जिला गन्ना अधिकारी
वसूली की शिकायत पर गन्ना समिति के अकाउंटेंट का तबादला
गढ़मुक्तेश्वर। नो ड्यूज और चेकबुक की आड़ में अवैध वसूली की शिकायतों पर सिंभावली गन्ना समिति के अकाउंटेंट का तबादला धौलाना समिति में कर दिया गया है। सिंभावली की सहकारी समिति में अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर समिति चेयरमैन संजीव त्यागी ने निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद भी किसानों से वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। संजीव त्यागी ने बताया कि किसानों की शिकायतों के आधार पर जांच कराई जा रही है। इसी के मद्देनजर एकाउंटेंट रमेश राय का तबादला सिंभावली से धौलाना समिति में कर दिया गया है।