{"_id":"112-41603","slug":"Hapur-41603-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में मारपीट, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में मारपीट, एक हिरासत में
Hapur
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़/धौलाना(ब्यूरो)। धौलाना तहसील में आये एक युवक को तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव छिजारसी निवासी अनुज शर्मा बाइक पर सवार होकर सोमवार को किसी काम से तहसील में आया था। जब वह काम खत्म होने के बाद अपने गांव के लिए निकला तभी तीन बाइक सवार आधा दर्जन युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर जारचा रोड से एक युवक को हिरासत में ले लिया।