{"_id":"112-40903","slug":"Hapur-40903-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजन कर बांटा अन्नकूट, लगे भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजन कर बांटा अन्नकूट, लगे भंडारे
Hapur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़/पिलखुवा। गोवर्धन पर्व शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय नगर के विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट प्रसाद का श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। इसके चलते प्रसाद लेने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं शाम के समय घरों में गोवर्धन पर्व विधि विधान से मनाया गया। शुक्रवार सुबह गोवर्धन पर्व पर प्राचीन चंडी मंदिर, बुंलदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर, रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर, चंडी मंदिर रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई शिवपुरी स्थित हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, नई शिवपुरी स्थित शीतला माता मंदिर, गढ़ रोड स्थित हनुमान मंदिर, गायत्री मंदिर, पक्का बाग स्थित पंचायतगौशाला समेत अनेक मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया।
प्राचीन चंडी मंदिर में चेतन अग्रवाल, वरुण भगत जयप्रकाश वर्मा आदि अनकुट वितरण में सहयोग कर व्यवस्था बनाने में लगे थे। देवलोक कालोनी स्थित श्री रुदेश्वर महादेव मंदिर में समिति के संरक्षक के.के.गौड, जवाहर लाल, सुरेन्द्र त्यागी, प्रेम कुमार शर्मा, आर.डी.शर्मा, सचिन त्यागी, सुरेश चंद शर्मा, डा.दिनेश चंद शर्मा आदि सहयोग में लगे थे।