फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लंबी कूद स्पर्धा में नीशू, शालू ने बाजी मारी

लंबी कूद स्पर्धा में नीशू, शालू ने बाजी मारी

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। एसएसवी इंटर कालेज में चल रही क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन लंबी कूद, दौड़, भाला फेंक में छात्र, छात्राओं ने दमखम दिखाया। कालेज प्रशासन ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को खेल का शुभारंभ लंबी कूद से हुआ। लंबी कूद में बालक सीनियर वर्ग में एसएसवी इंटर कालेज के नीशू कुमार ने झंडा गाड़ा। जूनियर वर्ग में नव भारत इंटर कालेज के मयूर खान ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में जैन कन्या इंटर कालेज की शालू और जूनियर बालिका वर्ग में एकेपी इंटर कालेज की नीरू प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में नव भारत इंटर कालेज के धीरज कुमार ने परचम लहराया। 3000 मीटर रेस जूनियर बालक वर्ग में अमित कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में एकेपी इंटर कालेज की सोनिया सैनी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कालेज के शिवम ने प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में एसएसके इंटर कालेज के प्रशांत कौशिक, सीनियर बालिका वर्ग में वर्षा, जूनियर बालिका वर्ग में एकेपी इंटर कालेज की नीरू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में विजेंद्र कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय प्रबंधक आनंद प्रकाश कंसल व प्रधानाचार्य जमीर अहमद ने विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जमीर अहमद ने छात्र, छात्राओं को खेलों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, डा. धर्मेंद्र मिश्र, भारत भूषण वत्सव का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed