{"_id":"112-40759","slug":"Hapur-40759-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत
Hapur
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे पर जा रही बाइक ब्रजघाट गंगा पुल से थोड़ी दूरी पर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ में बैठा उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया। जिला अमरोहा के कस्बा हसनपुर निवासी कासिम अपने दोस्त वसीम अहमद के साथ किसी काम से हापुड़ आया था। वे शनिवार रात करीब 8 बजे घर लौट रहे थे। उनकी बाइक ब्रजघाट पुल से थोड़ी दूरी पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक की लाइट की रोशनी पड़ने पर संतुलन बिगड़ गया और बाइक रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट लगने से वसीम अहमद (30) की मौत गई। कासिम को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन