फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   छोइया नाले पर बनेगा नया पुल

छोइया नाले पर बनेगा नया पुल

Wed, 24 Sep 2014 05:32 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 24 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। लोक निर्माण विभाग दिल्ली रोड पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण कार्यालय के पास बहने वाले छोइया नाले पर बने पुल के बराबर में एक और पुल बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक कंपनी को प्रपोजल बनाने का काम सौंपा गया है। पुल बन जाने से लोगों को काफी राहत होगी और जाम से निजाम मिलेगी।
विज्ञापन

एसएसवी कालेज से निजामपुर बाईपास तिराहे तक के दिल्ली मार्ग को चार लेन का किए जाने और बीच में डिवाइडर बनाने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने लगभग पूरा कर लिया है। इस मार्ग के चार लेन का होने के बाद छोइया नाले का पुल दो लेन का रहने पर वाहनों के आवागमन में दिक्कत आना स्वभाविक है। बल्कि चार लेन से दो लेन के पुल पर पहुंचने पर दुर्घटना का खतरा भी बन रहता है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लोक निर्माण विभाग इस पुल के बराबर में एक और पुल बनाने की तैयारी में है। इसका प्रस्ताव शासन भेजा जा रहा है। इसके लिए इस पुल के निर्माण का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। लोेक निर्माण विभाग ने इस प्रपोजल को तैयार करने की जिम्मेदारी आगरा की हाईटेक कंसलटेंट कंपनी को सौंपी है। यह पुल 6 मीटर चौड़ा होगा। इस कंपनी के इंजीनियरों ने मंगलवार को पुल के आसपास की लोकेशन का खाका तैयार किया। उनका कहना है कि नए पुल का प्रपोजल बनाकर लोक निर्माण विभाग को सौंपा देंगे। पुल के निर्माण की शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविदत्त का कहना है कि हापुड़ दिल्ली रोड चार लेन की होने तथा पुल सिर्फ दो लेन का होने के कारण पुल पर वाहनों का अचानक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा भी रहता है क्योंकि चार लेन पर चलने वाले वाहनों को अचानक दो लेन से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जल्द वहां नया पुल बनाने के प्रपोजल को तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही नए पुल के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उनका मानना है कि नया पुल बनने के बाद उसके दोनों कोनों पर सड़क भी चौड़ी करनी होगी।

सुधरेंगे हालात
a सड़क की दोनों लेन के वाहन सीधे गुजर सकेंगे
a वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा नहीं रहेगा
a पुराने पुल के टूटने का खतरा कम हो जाएगा
a पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने पर नए से काम चल सकेगा
a नया पुल पुराने पुल की तरह 6 मीटर चौड़ा होगा
a पुल से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed