फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिजली के लिए व्यापारी बिजलीघर घेरेंगे

बिजली के लिए व्यापारी बिजलीघर घेरेंगे

Thu, 18 Sep 2014 05:32 AM IST
Hapur
Hapur Updated Thu, 18 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। रात में अंधाधुंध बिजली कटौती होने से लोगों को उमस भरी गर्मी और मच्छरों का प्रकोप सहने के साथ ही पीने के पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है, जिससे गुस्साए व्यापारियों ने बिजलीघर का घेराव करने की चेतावनी दी है। शहरी तर्ज पर बिल अदा करने के बाद भी गढ़-ब्रजघाट वासियों को अटपटे शेड्यूल के तहत ग्रामीण श्रेणी में सप्लाई मिलने की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। वहीं इस समय रात में अंधाधुंध बिजली कटौती होने से लोगों को चैन की नींद सोना भी दुश्वार हो रहा है। व्यापारी नेता मूलचंद सिंघल, अमल गोयल, ब्रजभूषण गुप्ता, कमलेश शर्मा का कहना है कि अटपटा शेड्यूल और अंधाधुंध कटौती होने से बिजली पर आधारित कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, वहीं स्कूल-कॉलेजों से जुड़े स्टूडेंट्स को अपना होमवर्क पूरा करना भी दुश्वार हो रहा है। गुस्साए व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर रात में हो रही कटौती पर अंकुश नहीं लगा, तो इसके विरोध में सिंभावली के बड़े बिजलीघर का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ प्रवीन कुमार का कहना है कि ओवलोडिंग की समस्या न थमने पर कंट्रोल स्तर से कटौती की जा रही है, जिसकी रोकथाम को डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed