{"_id":"112-39554","slug":"Hapur-39554-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और नालियों के निर्माण के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और नालियों के निर्माण के लिए प्रदर्शन
Hapur
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा । सड़क और नालियों के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को चमनपुरी कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि कालोनी में नालियाें का निर्माण नहीं होने से कच्ची सड़कों पर पानी भर जाता है। इसकी वजह से मच्छर पनप रहे है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चलें कि चमनपुरी कालोनी में अब तक नालियों एवं सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। लोग कच्चे रास्तों से होकर आते-जाते हैं। बारिश के कारण नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर निकल रहा है। जिससे रास्ते में कीचड़ का आलम हो गया है। कालोनी वासियों का कहना है कि जलभराव होने के कारण मच्छर पनप रहे है। इन समस्याओं को लेकर रविवार को कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अजीजन, रूकसार, जमीला, परवीन, रहीसा, शकीला, सितारा, सिंकदर, अलीशेर, नीटू, युसूफ, सलमान, शौकीन, सलीम आदि मौजूद रहे।