{"_id":"112-37790","slug":"Hapur-37790-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसूनी बारिश से जिला तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसूनी बारिश से जिला तरबतर
Hapur
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़/गढ़ । कई दिनों का इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हुआ जब जिले में मानसूनी बारिश हुई। गढ़ में दिन में तो हापुड़ में रात को जमकर बरसात हुई। इससे लोगों को गर्मी के राहत मिली वहीं सिंचाई के लिए परेशआन किसानों के चेहरे खिल उठे। गढ़ में दोपहर करीब एक बजे आकाश में चौतरफा घने बादल घिर आए और फिर कुछ ही देर में झमाझम बारिश का सिलसिला प्रारंभ हो गया। करीब पौन घंटे तक जमकर हुई बारिश से सभी वर्गों को बड़े स्तर पर राहत मिली है, वहीं मौसम के मिंजाज में बदलाव होने से लोगों को उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के कहर से निजात मिल गई है। हापुड़ में शाम करीब छह बजे आकाश में काले बादल छाये और रात तक जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन