{"_id":"112-36675","slug":"Hapur-36675-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पानी गुजरा तीसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पानी गुजरा तीसरा दिन
Hapur
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं बदला गया नलकूप का फुंका स्टार्टर, भड़के आर्यनगर और जवाहर गंज के लोग
हापुड़। नगर पालिका के अधिकारियों की अनदेखी पर शुक्रवार को भी नलकूप का स्टार्टर ठीक नहीं होने पर आखिरकार मोहल्ले के महिला-पुरुषों का सब्र टूट गया। मोहल्ले के लोगों ने बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह नगर पालिका में धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
नगर पालिका के मोहल्ला आर्यनगर में लगा नलकूप का स्टार्टर तीन दिन पूर्व हाईवोल्टेज आने फुंक गया था। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से भी की। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण इस नलकूप से जुड़े दो आर्यनगर और जवाहर गंज मोहल्ले में रहने वाले हजारों घरों में पानी का संकट पैदा हो गया।शुक्रवार को नलकूप का स्टार्टर ठीक नहीं होने पर मोहल्ले की महिला-पुरुष भड़क गए और बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व भी नलकूप का स्टार्टर फुंक गया था। जिसके बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने नलकूप को डायरेक्ट कर दिया। परिणाम यह हुआ कि तीन दिन पूर्व नलकूप फिर से फुंक गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दिन निकलते ही मोहल्ले में पानी के लिए लंबी लंबी कतार लगनी शुरू हो जाती है। प्रदर्शन करने वालों में राजपाल, माया देवी, लोकेश, मोना, मनोज, गीता, लोकेश, गोपाल, सौरभ टुन्ना रहे।