{"_id":"112-36095","slug":"Hapur-36095-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत
Hapur
Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी के पास अल्टो और होंडा सिटी कार की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलाें को पुलिस ने नगर के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब सात बजे गांव मोड़ी के पास एक अल्टो कार हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जा रही थी। जबकि होंडा सिटी कार गुलावठी से मेरठ की ओर आ रही थी। बताया गया है कि जब दोनों कार गांव मोड़ी के पास पहुंची तो अचानक दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दोनों कारों में सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी प्रकार कार से बाहर निकाला तब तक भूपेंद्र नामक युवक की मौत हो चुकी थी। जबकि गुलावठी के पीरखां निवासी मोहम्मद अरमान, मोहम्मद शाहबुद्दीन, मोहम्मद यामीन और बुलंदशहर के धमैड़ा कीरत निवासी बबलू गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को नगर के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया है।। दुर्घटना में मृत व्यक्ति बुलंदशहर की आवास विकास चौकी में सिपाही बताया गया है। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। हाफिजपुर इंस्पेक्टर बीएस यादव ने बताया कि मृतक सिपाही था अथवा नहीं इसके बारे में अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है। इसके लिए बुलंदशहर कोतवाली से संपर्क किया जा रहा है।