{"_id":"112-34338","slug":"Hapur-34338-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ की मुख्य सड़कें गड्ढों में तब्दील हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ की मुख्य सड़कें गड्ढों में तब्दील हुईं
Hapur
Updated Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील मुख्यालय से जुड़ी गढ़ की ओर आने वालीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं हैं। इसकी वजह से हर दिन हादसे हो रहे हैं। ढाई वर्ष पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए जल निगम ने इन सड़कों को तोड़ दिया था। इसके बाद से अब तक यह सड़कें पुनर्निमाण की बाट जोह रही हैं। गढ़ को आने वाली तीनों प्रमुख सड़कें तहसील रोड, नक्का कुआं रोड और महमाई रोड की हालत जर्जर हो गईं हैं, जिससे इन मार्गों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा मेन बाजार से लेकर गली-मुहल्लों से जुड़ीं सड़कों की हालत भी कुछ कम बदतर नहीं है। हल्की बारिश से भी इन सड़कों से निकलना जंग जीतने के बराबर होता है। जगह-जगह गड्ढे बनने से पैदल चल भी चुनौती हो गया है। गढ़ और ब्रजघाट के निवासी इन सड़कों की बदहाली को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन