{"_id":"112-30498","slug":"Hapur-30498-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉल्ट पर फॉल्ट जागता रहा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉल्ट पर फॉल्ट जागता रहा शहर
Hapur
Updated Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मंगलवार रात एक के बाद एक हुए फॉल्ट ने लोगों की रात की नींद उड़ा दी। पहला फॉल्ट मोदी नगर रोड स्थित बिजली घर के पास 33 हजार की लाइन में हुआ जिससे आधा शहर अंधेरे में डूब गया। वहीं दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर की ओसीबी फुंकने से मेरठ रोड और रेलवे रोड के दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई।
बता दें कि मोदी नगर रोड स्थित बिजली घर से आ रही 33 हजार केवीए की लाइन में ओवरलोडिंग के कारण मंगलवार रात करीब 9 बजे फॉल्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की। इस फाल्ट के ठीक होने के 4 घंटे बाद ही दिल्ली रोड स्थित बिजली घर की ओसीबी में फॉल्ट हो गया। जिससे फीडर 7 और 8 से जुडे मेरठ रोड, रेलवे रोड, फ्री गंज रोड के दर्जनों मोहल्लों में अंधेरा छा गया।