फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   इलेक्ट्रिक ट्रेन की सवारी में अभी लगेगी देरी

इलेक्ट्रिक ट्रेन की सवारी में अभी लगेगी देरी

Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
Hapur
Hapur Updated Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन की सवारी में अभी देर है। कारण है इस रेल उपखंड के विद्युतीकरण में होने वाली देरी। दो साल से प्रोजेक्ट की 2012 से हुई शुरुआत से ही रूट पर ट्रेनों के रश और काम की मंथर गति के चलते तय समय सीमा के भीतर विद्युतीकरण कार्य पूरा होता नहीं दिखता। कर्मियों को दिनभर में बस एक ही घंटा मिलता है।
विज्ञापन

गाजियाबाद से मुरादाबाद तक रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण वर्ष 2014 तक पूरा करना था लेकिन पिछले करीब पांच महीने से कार्य लगभग बंद पड़ा था। लेकिन अब काम में अब तेजी आ गई है। हापुड़ -पिलखुवा और हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर के बीच विद्युत पोल लगाने के काम में तेजी आई है। रेलवे अधिकारियों की माने तो इस विद्युतीकरण को इनबहनास कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। जिसकी देखरेख आरई विभाग के पास है। विद्युतीकरण से यात्रियों को ट्रेनों की स्पीड़ बढ़ेगी और डीजल इंजन से मुक्ति मिलेगी। हालांकि तय समय सीमा पर इस प्रोजेक्ट को पूरा नहीं किया जा सकता। लेकिन उम्मीद है कि जल्द से जल्द विद्युतीकरण के कार्य को पूरा कर लिया जाए। आरई विभाग के टीआरईआई होशियार सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही चार्ज संभाला है। इसलिए इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन इतना पता है कि पोल और लाइन को बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed