{"_id":"112-29716","slug":"Hapur-29716-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडि़यों की सेवा में लगा बच्चा नहर में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडि़यों की सेवा में लगा बच्चा नहर में डूबा
Hapur
Updated Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के गांव रजापुर की झाल के पास लगाए शिविर में कांवडि़यों की सेवा कर रहे जनपद बुलंदशहर के दो बच्चे गर्मी से बचाव को नहर में नहाने पहुंचे और गहरे पानी में डूबने लगे। लोगों ने कोशिश के बाद एक को बचा लिया। नहर में डूबे बच्चे का शव बरामद नहीं हो पाया है।
गांव रजापुर की झाल के पास बुलंदशहर के गांव वैरा फिरोजपुर के लोगों ने कांवड़ सेवा शिविर लगाया हुआ है। जिसमें हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे किशोरी का बेटा मोहित और उसका भतीजा करन समेत कई अन्य बच्चे भी शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। रविवार शाम 5 बजे गर्मी होने पर मोहित अपने चचेरे भाई करन के साथ नहर में नहाने चले गए और गहरे पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर जंगल से लौट रहे कई लोगों ने नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने करन को बचा लिया। जबकि मोहित (7) नहर में बह गया। काफी खोजबीन के बाद भी मोहित का शव बरामद नहीं हो पाया है। सूचना पर क्षेत्रीय सपा विधायक मदन चौहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ब्रजघाट में नाव चलाने वाले दो गोताखोरों को बुलाकर बच्चे की तलाश में लगाया है।
लाडले को कभी नहीँ आने देता
नहर में डूबे मोहित का पिता किशोेरी लाल बुरी तरह बिलख रहा था। जिसे वहां मौजूद लोग दिलासा दे रहे थे। लेकिन वह चीख मारकर जमीन पर गिर रहा था, जिसका कहना था कि अगर उसे पता होता कि यह दिन देखना पड़ेगा, तो वह अपने लाडले को कभी भी यहां नहीं आने देता।