{"_id":"112-29710","slug":"Hapur-29710-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर गांव में चोरों ने मचाया उधम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर गांव में चोरों ने मचाया उधम
Hapur
Updated Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में शनिवार की रात दिल्ली पुलिस के दरोगा के घर समेत तीन घरों में लाखों रुपये की चोरी हो गई। जबकि एक घर में चोरी का प्रयास किया गया। एक घर से चोरी किए आभूषणों का खाली संदूक पास में स्थित एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
शनिवार की रात को चोर गांव रसूलपुर में रहने वाले शीशपाल चौधरी के घर पहुंचे। कमरे का कुंडा तोड़कर वहां रखी सेफ में से 25 हजार रुपये, पांच सोने की अंगूठी, सोने का हार,दो कुंडल और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पड़ोस में स्थित नेत्रपाल के घर पहुंचे। लेकिन वहां नेत्रपाल का भाई जाग रहा था। वह चोरी नहीं कर पाए। चोर चौधरी ब्रजपाल सिंह के घर पहुंचे। परिजनों दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। चोरों ने एक कमरे में रखी सेफ तोड़कर पचास हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण, पुराने समय के पांच चांदी के सिक्के चोरी कर लिया। घर में रखे संदूक को भी अपने साथ ले गए। संदूक में भी आभूषण रखे थे। इसके बाद चोर दिल्ली के दरियागंज थाने में तैनात दरोगा धर्मवीर सिंह के घर में पहुंच गए। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर तीस हजार रुपये चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह पास के एक खेत में ब्रजपाल सिंह के घर से चोरी हुआ खाली संदूक मिला। ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर थाना बाबूगढ़ पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।