फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हापुड़ के शिव भक्त की मुजफ्फरनगर में मौत

हापुड़ के शिव भक्त की मुजफ्फरनगर में मौत

Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
Hapur
Hapur Updated Mon, 05 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। हरिद्वार बाइक से गंगा जल लेने गए नगर के एक कांवडि़ये की मुजफ्फरनगर जनपद के मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल कांवडि़ये को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सोटावाली निवासी जीत सिंह (25 साल) अपने दोस्त विकास के साथ शनिवार को बाइक से हरिद्वार से जल लेने गया था। रात में जब वह मुजफ्फरनगर जनपद में मंडी थाना क्षेत्र में पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी विकास घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की सूचना जीत सिंह के घर दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो भाई और दो बहन हैं। मां सामो देवी का रो रोकर बुरा हाल है। सड़क दुर्घटना में जीत सिंह की मौत की सूचना पर काफी संख्या में आसपास के लोग शोक व्यक्त करने के लिए उसके घर पहुंचे। घायल विकास को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed