{"_id":"112-27029","slug":"Hapur-27029-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेले और हड्डी मिलों पर लगेंगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेले और हड्डी मिलों पर लगेंगे ताले
Hapur
Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत पर एसडीएम ने लगाई धारा 144, दुर्गंध से मिलेगी शहरवासियों को राहत
हापुड़। बुलंदशहर रोड पर चल रहे कमेला (वधशाला) और हड्डी मिलों की भयंकर बदबू से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। तहसील प्रशासन ने रामपुर रोड पर चलने वाली हड्डी फैक्ट्री और कमेला को बंद कराने का निर्णय लेते हुए तहसील क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। बता दें कि हड्डी फैक्ट्रियों और कमेला से हो रहे प्रदूषण से परेशान लोग कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।
रामपुर रोड पर हड्डी मिलों और बुलंदशहर रोड पर कमेले की बदबू के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल रहता है। रामपुर गांव के निवासियों ने कई बार इन्हें बंद करने के लिए प्रदर्शन किया था। पिछले साल भी कमेला को लेकर लोगों ने आंदोलन किया था, लेकि कुछ दिन बंद रहने के बाद कमेला फिर से चालू हो गया था।
अपने आदेश में एसडीएम ने कहा है कि ग्रामीणों की शिकायत पर यह कदम उठाया गया है। रामपुर रोड पर अवैध रूप से चल रहीं रेबन आर्गेनिक फैक्ट्री एवं अन्य हड्डी मिलें आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। इनके द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के शहर के बीचोबीच पशु वधशाला (कमेला) बनाने और उसके संचालन से क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। इसके साथ ही जनमानस के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों की शिकायत पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ दोनों स्थानों का संयुक्त निरीक्षण किया, जिसमें पता चला कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार पूर्णतया प्रतिबंधित होने के बावजूद हापुड़ नगर क्षेत्र में काफी समय से विभिन्न हड्डी मिलें अवैध रूप से चल रही हैँ। यही नहीं कमेले में पशुओं का कटान भी मानक से अधिक हो रहा है। इसके बाद तहसील प्रशासन ने रामपुर रोड पर स्थित हड्डी मिल और कमेले को बंद करवाने का निर्णय लिया। साथ धारा 144 अग्रिम आदेश तक लागू कर दिया गया है। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि हापुड़ तहसील क्षेत्र में मांस, कचरा, हड्डी से निर्मित वस्तुओं का विधि विरुद्ध उत्पादन संग्रह निषेध किया जाता है। रामपुर रोड पर हड्डियों को जलाने, लकड़ी, उपले आदि ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग एवं प्रयोग निषेध किया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन के फैसले से क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल
प्रशासन के फैसले से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने इसके लिए आभार जताया है। रामपुर के जय प्रकाश, विरंजन और हेमराज का कहना हैे कमेले और हड्डी मिलों के बंदी के आदेश से बड़ी राहत मिलेगी। हिमांशु और पुनीत ने कहा कि बुलंदशहर रोड पर लोगों का चलना मुश्किल था।