{"_id":"16156","slug":"Hapur-16156-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग पार्टी की नेता को गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग पार्टी की नेता को गोली मारने की धमकी
Hapur
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा (ब्यूरो)। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की नेता शोभा किन्नर को मोबाइल पर बृहस्पतिवार दोपहर गोली से उड़ाने की धमकी मिली है। शोभा ने सीओ और कोतवाल से सुरक्षा की मांग की।
नगर के चंडी फाटक निवासी शोभा किन्नर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की नेता है। वे पिछले एक साल से चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के लिए मेहनत कर रही हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। मोबाइल पर उन्हें दो दिन में गोली मारने की धमकी दी गई। धमकी मिलते ही शोभा किन्नर घबरा गई, उन्होंने तत्काल परिचितों को सूचना दी। उन्होंने कोतवाल वीके यादव और सीओ मंशाराम गौतम को भी फोन से जानकारी दी। मामले में तहरीर दे दी गई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।