फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कोहरा के कारण रद्द रही राज्यरानी एक्सप्रेस

कोहरा के कारण रद्द रही राज्यरानी एक्सप्रेस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कोहरा के कारण रद्द रही राज्यरानी एक्सप्रेस
कोहरे के कारण रद्द हुई राज्यरानी एक्सप्रेस
विज्ञापन


हापुड़। सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ साथ कोहरे की मार भी रेलवे विभाग को झेलनी पड़ रही है। मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को मेरठ और लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस अप डाउन को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा उधम से प्रयागराज जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक छह घंटे, आला हजरत एक घंटे, इंटरसिटी ढाई घंटे, लखनऊ आनंद विहार 1.55 घंटा, काशी विश्वनाथ 7.30 घंटे, फैजाबाद एक्सप्रेस एक घंटा, पद्मावत एक्सप्रेस 1.30 घंटे, नौचंदी 2.3.0 घंटे, संगम एक्सप्रेस 40 मिनट, मसूरी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की इस स्थिति के कारण लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यात्री स्टेशन पर ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। कोहरे के कारण आने वाले समय में ट्रेनों की चाल और अधिक बिगड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed