{"_id":"5be87f73bdec2204de741240","slug":"91541963635-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दी गई रकम मांगने पर युवक से मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दी गई रकम मांगने पर युवक से मारपीट की
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार दी गई रकम मांगने पर युवक से मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। गांव नानपुर में उधार दी गई रकम वापस मांगने पर एक युवक ने दूसरे को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों को समझाबुझाकर समझौता कराया।
गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी टिंकू ने अपने साथी सोनू से करीब छह माह पहले दस हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार तकादा करने के बाद भी टिंकू ने पैसे वापस नहीं लौटाए। रविवार को सोनू उसके घर एक बार फिर तकादा करने के लिए पहुंचा, तो टिंकू ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। टिंकू ने गाली-गलौज करते हुए सोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों के समझाने पर टिंकू अपने साथी को पैसे लौटाने के लिए तैयार हो गया, जिसके चलते दोनों में समझौता करा दिया गया। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।