फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   छह एबीआरसी को मूल विद्यालयों में लौटने के निर्देश

छह एबीआरसी को मूल विद्यालयों में लौटने के निर्देश

Thu, 08 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
छह एबीआरसी को मूल विद्यालयों में लौटने के निर्देश
छह एबीआरसी को मूल विद्यालयों में लौटने के निर्देश
विज्ञापन


हापुड़। एक दशक से बेसिक शिक्षा विभाग में एबीआरसी के पद पर जमे शिक्षकों को कड़ा झटका लगा है। डीएम के आदेश पर जांच करवाने पर इनका कार्य संतोषजनक नहीं मिला है। इसलिए बीएसए ने 6 एबीआरसी को मूल विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लौटने के आदेश दिए हैं। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
नवंबर में बीएसए ने एबीआरसी के नवीनीकरण की संस्तुति करते हुए जिला प्रशासन को अनुमोदित कराने के लिए पत्रावली भेजी थी। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इनके नवीनीकरण को लेकर आपत्ति जताई, साथ ही कुछ एबीआरसी पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत शिक्षक नेताओं ने कमीश्नर से भी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने डीडीओ, एसडीएम सदर, डीआईओएस, जिला सांख्यिकी अधिकारी की चार सदस्य टीम बनाकर विस्तृत जांच के आदेश दिए थे। जांच में संतोषजनक काम न मिलने पर 6 एबीआरसी को मूल विद्यालयों में लौटने के आदेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि जांच में कुछ एबीआरसी का कार्य संतोषजनक नहीं मिला है। इस कारण 6 एबीआरसी को मूल विद्यालयों में लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed