{"_id":"59de6c974f1c1ba7678b5582","slug":"91507749015-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज लवानिया बने शहर कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज लवानिया बने शहर कोतवाल
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदले कई थानेदार, पंकज लवानिया बने शहर कोतवाल
-एसपी ने किया कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। एसपी हेमंत कुटियाल ने काफी समय से खाली चल रहे शहर कोतवाल के पद पर पिलखुवा के निरीक्षक पंकज लवानिया को तैनात किया है। साथ ही जिले के कई अन्य थानेदारों को भी इधर-उधर किया है।
दरअसल, 24 सितंबर को देवलोक कालोनी में दो समुदाय के प्रेमी युगल को लेकर हंगामा हुआ था, जिसमें भाजपाइयों पर लाठीचार्ज के आरोप में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह, व सीओ पवन कुमार को हटा दिया गया था। जिसके बाद से ही हापुड़ कोतवाली में कोतवाल का पद रिक्त चल रहा था।
अब एसपी ने पिलखुवा कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया को हापुड़ कोतवाली का चार्ज दिया है जबकि बाबूगढ़ थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार को पिलखुवा कोतवाली भेजा है। इसी तरह, डीसीआरबी प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी को बाबूगढ़ निरीक्षक बनाया गया है। उधर, क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक नरेश कुमार सिंह को गढ़ मेला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसएसवी चौकी पर तैनात दरोगा जयपाल सिंह को ब्रजघाट चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, सुरेंद्र सिंह को कोतवाली हापुड़ से हटाकर दिल्ली रोड स्थित एसएसवी चौकी पर भेजा गया है। रेलवे रोड चौकी प्रभारी राजीव कुमार की जगह ब्रजघाट चौकी प्रभारी राजीव कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। पिलखुवा के चौकी कस्बा प्रभारी प्रकाश चंद्रा को हटाकर देहात की दोयमी चौकी पर भेजा गया है। दोयमी चौकी प्रभारी चंद्रवीर चौहान को सिंभावली भेजा गया है। इसी तरह, संजीव कुमार को बहादुरगढ़ से पिलखुवा भेजा गया है। एसपी हेमंत कुटियाल ने थानेदारों को रात्रि गश्त में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दीपावली पर्व को लेकर भी भीड भाड़ वाले क्षेत्रों में पैनी नजर रखने की हिदायत दी है।