फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   90 bag of kuttu seize

Hapur News: मिलावट के शक में कुट्टू के आटे के 90 कट्टे सीज

Fri, 19 Sep 2025 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 19 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
90 bag of kuttu seize
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले में जगह-जगह छापा मारते हुए कुट्टू के आटे के नमूने लिए। इस दौरान अनवरपुर में कुट्टू के आटे के 90 कट्टे सीज किए गए। साथ ही 10 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि नवरात्र, दशहरा को देखते हुए मिलावट रहित खाद्य व पेय पदार्थों के लिए छापे मारे हैं। टीम ने बाबूगढ़ के बछलौता रोड पर ज्ञानचंद्र रोशन कुमार के यहां से कुट्टू का आटा व चावल का एक-एक, अनवरपुर स्थित वृंदावन कोल्ड स्टोरेज से कुट्टू के आटे का नमूना लिया है। साथ ही मिलावट के शक पर 90 कट्टे कुट्टू का आटा सीज किया हैं, इसमें प्रत्येक कट्टे का वजन 50 किलोग्राम और एक कट्टा 48 किलोग्राम का है। सभी कट्टों का कुल वजन 4548 किलोग्राम है। इसके अलावा गढ़ में गोल्डन कंफैक्शनरी से बर्फी का एक, स्याना चौपला पर चौधरी आमिर किराना स्टोर से कुट्टू के आटे का एक, बहादुरगढ़ में गुरु किराना स्टोर से कुट्टू की गिरी का एक, बहादुरगढ़ में आशीष कुमार के प्रतिष्ठान से किशमिश का एक, गढ़ में सचिन किराना स्टोर मेरठ रोड से मूंगफली दाना का एक, सिंघल जनरल स्टोर मेरठ रोड से व्रत की नमकीन का एक, बहादुरगढ़ में अब्दुल रहमान किराना स्टोर से देशी घी का एक नमूना लिया है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता, आरपी गंगवार, सोवेंद्र सिंह पंघाल, प्रियंक श्रीवास्तव, सहरिश सादात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed