{"_id":"5be87f7ebdec22694123d75d","slug":"81541963646-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा भक्तों से भरी बस पलटने से बाल बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा भक्तों से भरी बस पलटने से बाल बाल बची
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा भक्तों से भरी बस पलटने से बाल बाल बची
गढ़मुक्तेश्वर। सीवर लाइन के गड्ढे में टायर गिरने से अनियंत्रित हुई गंगा भक्तों की बस सड़क किनारे खाई में पलटने से बाल बाल बच गई, हालांकि अनहोनी की आशंका से महिला बच्चों समेत हर कोई सहम उठा।
रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होने पर मेरठ महानगर से महिला बच्चों समेत 80 लोग ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने आए थे। पलवाड़ा रोड से पुराने श्मशान घाट होकर बस गंगा किनारे स्नानघाट को जा रही थी तो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से चंद गजों की दूरी पर सीवर लाइन के गड्ढे में टायर गिरने से चालक संतुलन खो बैठा, जिससे अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे खाई में पलटने से बाल-बाल बच गई। इस हादसे में अचानक झटका लगने पर सीट से गिरकर महिला बच्चों समेत आधा दर्जन लोगों को मामूली खरोंच आई हैं। पूर्व पालिका सदस्य ओमप्रकाश पहलवान, सतनाम यादव, महेश बंसल, राजू भैया, सीएस यादव ने मेले के मद्देनजर भी सीवर लाइन के गड्ढे बंद न कराए जाने को सीधे तौर पर गंगा भक्तों के खिलवाड़ बताया है। जिनका कहना है कि अगर जल निगम ने बहुत जल्द सीवर लाइन के गड्ढों को बंद नहीं कराया तो फिर घरेलू कनेक्शनों को जोड़ने का काम बंद कर मजदूरों को खदेड़ दिया जाएगा।
जल निगम जेई शिवकुमार का कहना है कि गढ़ खादर और ब्रजघाट मेले के मद्देनजर दोनों स्थानों पर सीवर लाइन की खुदाई के दौरान टूटीं सड़कों की वे स्वयं जांच पड़ताल करेंगे, जिसके बाद ऐसी सड़कों की पहली प्राथमिकता पर मरम्मत कराई जाएगी।