फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गढ़ सीएचसी को जनपद में प्रथम स्थान मिला

गढ़ सीएचसी को जनपद में प्रथम स्थान मिला

Sun, 01 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गढ़ सीएचसी को जनपद में प्रथम स्थान मिला
गढ़ सीएचसी को जनपद में मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। एमसीटीएस योजना के क्रियान्वन में अव्वल प्रदर्शन करने वाली गढ़ सीएचसी को जनपद में पहला स्थान मिला।
शासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चलाई जा रही मदर एंड चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम (एमसीटीएस) योजना में अव्वल प्रदर्शन करने पर गढ़ सीएचसी को जनपद में पहला स्थान मिला है, जबकि हापुड़ सीएचसी जनपद में सबसे फिसड्डी रहकर चौथे स्थान पर रही है। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अफजाल ने बताया कि वर्ष 2017-18 से जुड़ी रिपोर्ट के आधार पर 437 स्कोर हासिल करने वाली गढ़ सीएचसी को पहला स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि दूसरे नंबर पर धौलाना सीएचसी को 426, तीसरे स्थान पर सिंभावली सीएचसी को 407 और सबसे आखिरी स्थान पर हापुड़ सीएचसी रही है। इसमें शहर का स्कोर 270 और देहात का स्कोर 385 रहा है। उन्होंने बताया कि नया वित्तीय वर्ष चालू होने पर स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों ने हापुड़ और सिंभावली सीएचसी में सुधार के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed