{"_id":"5abe83a74f1c1bf5618b48f6","slug":"81522434983-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूगढ़ पुलिस ने 15 हजार का इनामी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूगढ़ पुलिस ने 15 हजार का इनामी दबोचा
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ पुलिस ने 15 हजार का इनामी दबोचा
हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस ने लूट में वांछित पंद्रह हजार रुपये के इनामी बदमाश को बाडली तिराहे से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक के अनुसार शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाडली तिराहे के पास किसी वारदात की फिराक में है। सूचना पर मुदाफरा चौकी दल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 25 सौ रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश पुत्र मंगला निवासी सादुल्लापुर जिला अमरोहा बताया। बदमाश पर बाबूगढ़ पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह 15 सितंबर को श्यामपुर रोड पर दंपती व एक अन्य महिला के साथ लूट में वांछित था। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने मुकेश को जेल भेज दिया।