{"_id":"5a7de1a64f1c1b514a8b85b7","slug":"81518199206-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील प्रशासन के नोटिस पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील प्रशासन के नोटिस पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील प्रशासन के नोटिस पर भड़की भाकियू
- मलकपुर के ग्रामीणों को जारी किए हैं नोटिस, कई की आरसी काटी
- कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार का किया घेराव, आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गांव मलकपुर के दर्जनों ग्रामीणों को तहसील प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जाने के विरोध में शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार का घेराव कर, धरना प्रदर्शन किया। नोटिस वापस न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
धरने को संबोधित कर रहे भाकियू के जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि मलकपुर समेत अनेक गांवों में लोग दशकों से मकान बनाकर रह रहे हैं, लेकिन तहसील प्रशासन ने उक्त जमीन ग्रामीणों की न होने की बात कह, नोटिस जारी कर दिए हैं। अनेक किसानों को आरसी भी जारी कर दी गई है। ऐसे में ग्रामीणों के घर उजड़ने की कगार पर हैं। किसान पहले ही आर्थिक तंगी में फंसकर परेशान हैं। ऐसे में तहसील प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। राहत के आश्वासन पर वह शांत हुए। जल्द राहत नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन करने वालों में टेनपाल, कमल सिंह, कालू राम, मुनेश पाल, रहीसुद्दीन, भगतराम समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।