{"_id":"59de6c954f1c1bcf538b6d9d","slug":"81507749013-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताएं आज रखेंगी अहोई अष्टमी व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताएं आज रखेंगी अहोई अष्टमी व्रत
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माताएं आज रखेंगी अहोई अष्टमी का व्रत
- पुत्रों की दीर्घायु के लिए मांगेंगी मन्नत
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शहर में बृहस्पतिवार को अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु और सुख समृद्वि की कामना करेंगी। रात में तारों को अर्घ देकर माताएं उपवास खोलेंगी।
पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन माताएं अहोई अष्टमी व्रत रखकर अपने बच्चों की दीर्घायु और सुख समृद्वि की कामना करती हैं। महिलाएं सुबह नित क्रिया से निवृत होकर पूजा पाठ करके निर्जल अहोई अष्टमी के व्रत का संकल्प लेंगी। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय महिलाएं अपने-अपने घरों में अहोई अष्टमी व्रत की कथा सुनेंगी। घरों में दिनभर तरह तरह के पकवान आदि बनाये जायेंगे और पूजा की तैयारी की जायेगी। फिर शाम को पूजन के बाद रात्रि में तारों को अध्र्य देकर अपना उपवास खोलेंगी।