फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने निकाला पसीना

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने निकाला पसीना

Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने निकाला पसीना

विज्ञापन
सलाई गांव में तीन दिन से बत्ती गुल

उबारपुर बिजलीघर से जुड़े सलाई गांव में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंका पड़ा है। ग्रामीण भीषण गर्मी में पानी किल्लत झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं निकला तो आंदोलन करेंगे।

सलाई के मोहल्ला करीम चौक पर लगा 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग के चलते फुंक गया। इस कारण इससे जुड़े सैकड़ों घरों की बत्ती भी गुल हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार निगम अफसरों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई कर्मचारी मौके पर आने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीण मोहम्मद खुशी, मरगूब, अजहर, शेर जमा, गुलजार ने बताया कि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।

उधर, अवर अभियंता वेदपाल सिंह का कहना कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।


नहीं थम रही बिजली कटौती, बढ़ रहा गुस्सा
भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद देहात क्षेत्र में 12 घंटे तो शहरी क्षेत्र में 16 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिंभावली बिजलीघर में फाल्ट से भी आपूर्ति काफी हद तक प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर आगमन पर भी उन्होंने 24 घंटे तक आपूर्ति दिलाने का वादा किया था।

लेकिन स्थानीय निगम अफसर उनके आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देहात को बामुश्किल 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति मिल रही है। इसमें भी लोकल कट कर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है,

फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। उधर, शहरी क्षेत्र में भी अंधाधुंध कटौती की जा रही है। वहीं सिंभावली बिजलीघर में फाल्ट से भी काफी देर तक हापुड़ डिवीजन की बिजली आपूर्ति बाधित रही।




















































गांव धनौरा निवासी शिवकुमार त्यागी, वझीलपुर निवासी ज्ञानेंद्र त्यागी, सीतादेही निवासी यशवीर सिंह, चितौली निवासी नितिन बाना का कहना है कि यदि जल्द इस समस्या से राहत नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed