{"_id":"5beb3269bdec22695b77ae56","slug":"71542140521-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से मंगलवार को मिली मामूली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से मंगलवार को मिली मामूली राहत
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण से मंगलवार को मिली मामूली राहत
हापुड़। सोमवार को प्रदूषण का स्तर खतरनाक होने के बाद मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद इससे कुछ राहत मिली। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने से धुंध भी बरकरार रही। कुल मिलाकर प्रदूषण से कुछ राहत जरूर मिली।
मंगलवार को सुबह आसमान साफ था। सूर्य के दर्शन भी ठीक ठाक हुए, लेकिन इसके बाद अचानक मौसम बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए, लेकिन बादल बरसे नहीं और हल्की बूंदाबांदी होकर रुक गई। आसमान पर बादल छाये रहे। हल्की बूंदाबांदी होने के कारण प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी दर्ज की गई। मंगलवार को शहर में प्रदूषण का स्तर कुछ कम रहा। पीएम -2.5 की मात्रा 268, पीएम- 10 की मात्रा 434 और एक्यूआई की मात्रा 430 से घटकर 414 दर्ज की गयी। हालांकि अब भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है, लेकिन पिछले दो दिनों में इससे कुछ राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी हल्की बारिश की उम्मीद है। बारिश होती है तो प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की जाएगी।