{"_id":"5a15d14a4f1c1b86698bd3d4","slug":"71511379274-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों से माहौल गरमा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों से माहौल गरमा उठा
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी के बैठने की फेसबुक पर डाली पोस्ट, समर्थकों में रोष
- बोले कांग्रेस प्रत्याशी, मानहानि का किया जाएगा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। देवबंद के उलेमाओं के दबाव में कांग्रेस प्रत्याशी के बैठने की फेसबुक पर पोस्ट डाले जाने से चुनाव का माहौल गरमा गया। समर्थक एक-दूसरे से जानकारी करते नजर आए। इस दौरान कई जगह फर्जी वोटिंग को लेकर छिटपुट झड़प भी हुई।
अपने प्रत्याशियों को जिताने की कवायद करते आ रहे समर्थकों ने वोटिंग के दिन सारी हदें पार कर दीं, चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे कई प्रत्याशियों के बैठने जैसी अनर्गल अफवाह उड़ाकर माहौल गरम कर दिया। हद तो तब हो गई जब एक युवक ने वोटिंग चालू होते ही कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद कादिर को देवबंद के उलेमाओं के दबाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में बैठने की अफवाह फेसबुक पर पोस्ट कर दी। जिसका पता लगते ही मोहम्मद कादिर के समर्थकों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया, जो फेसबुक पर अफवाह पोस्ट करने वाले की तलाश करने में जुट गए। लेकिन वोटिंग संपन्न होने तक उसका कोई भी अता पता नहीं लग सका। कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद कादिर और उनके पिता हाजी सलीम का कहना है कि चुनाव मैदान से हटने की अफवाह उड़ाकर फेसबुक पर पोस्ट डालने से उन्हें वोटिंग में सीधे तौर पर काफी नुकसान हुआ है और यह करतूत आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी है। इसलिए आरोपी के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराने के साथ ही उसके खिलाफ अदालत में मानहानि का मुकदमा भी किया जाएगा।
एसडीएम मीनू राणा का कहना है कि वोटिंग वाले दिन चुनाव लड़ रहे किसी प्रत्याशी के बैठने की अनर्गल अफवाह उड़ाकर फेसबुक पर पोस्ट डालना सरासर गलत है, इसलिए संबंधित प्रत्याशी आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के साथ ही मानहानि का मुकदमा भी कर सकता है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।