{"_id":"6aee1cd7caaffabd7c0bd84a","slug":"internal-examination-marks-can-be-uploaded-until-november-30-hapur-news-c-135-1-hpr1002-151655-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 30 नवंबर तक अपलोड कर सकेंगे आंतरिक परीक्षा के अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 30 नवंबर तक अपलोड कर सकेंगे आंतरिक परीक्षा के अंक
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। आंतरिक परीक्षा में शामिल होने के बावजूद यदि किसी छात्र-छात्रा के अंक कॉलेज की लापरवाही या किसी अन्य कारण से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए हैं तो उनके अंक अपलोड हो सकेंगे। विश्वविद्यालय ने ऐसे मामलों में ऑफलाइन माध्यम से अंक स्वीकार करने का निर्णय लिया है।
विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की तीन सितंबर 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, संबंधित महाविद्यालयों को इस संबंध में शपथ पत्र देना होगा कि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं होगी। इसके बाद ही कॉलेजों की ओर से भेजे गए ऑफलाइन अंकों को स्वीकार किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आंतरिक परीक्षा के अंक स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद ऑफलाइन अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
महाविद्यालयों को भेजे जाने वाले अंकों की हार्ड कॉपी के साथ सॉफ्ट कॉपी भी विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग की ई-मेल आईडी पर भेजनी होगी। एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि इस मामले में सीसीएसयू से अधिसूचना जारी हुई है।